
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। गोमती जोन पुलिस कमिश्नरेट के तहत थाना राजातालाब पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल 22/23 मार्च 2026 की रात एसओजी-2और थाना राजातालाब पुलिस ने कचनार स्थित औरा हेवन स्पा” पर छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार_ का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई में 03 महिलाओं सहित 02 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से ₹10,400 नगद, 06 एंड्रॉयड मोबाइल और 03 अनयूज्ड कंडोम भी बरामद हुए थे। इस संबंध में मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस केस में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र जम्मू प्रसाद, निवासी ग्राम कवेली, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर, उम्र 26 वर्ष को 25.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में बाकी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।




