
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त रामकरन सिंह पुत्र स्व0 सरजू सिंह निवासी ग्राम कुल्हड़िया थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार को भतीजा अंडरपास से समय 08.20 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता था। गिरोह के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध गांजे की खेप लाकर स्थानीय क्षेत्रों में बिक्री एवं सप्लाई करता था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





