
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर बाल श्रम कराने के आरोप में जिले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 4 प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्यवाही की है।
श्रम विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि इन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन कर नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। इसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम निवारण अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर सख्त सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। जिले में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और शोषण रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम की सूचना मिले तो तुरंत श्रम विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि बच्चों को शोषण से बचाया जा सके।





