
- वाराणसी ब्यूरो पंकज झा की कलम से✍️
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरईगांव ब्लॉक पुलिस चौकी के समीप 200 मीटर दूरी पर पीआरबी-605 में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पीआरबी-605 के सिपाही सतीश सिंह ने पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में कथित रूप से हस्तक्षेप करते हुए महिला के घर में प्रवेश किया। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, उसे धमकाया तथा अपने पति से जबरन तलाक लेने के लिए दबाव बनाया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस पुलिस पर कानून की रक्षा और आम जनता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी है, उसी के एक कर्मचारी पर कानून की मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप लगना बेहद गंभीर विषय है। महिला का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम जनता का कानून और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।





