
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर। जनपद के थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम धनघटा निवासी रामसवारे पुत्र बाबू पासवान ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को शिकायती पत्र देकर मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 24 मई 2026 की रात करीब 10 बजे गांव में एक बरही कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने उन्हें वहां से हटने को कहा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
रामसवारे का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना ललिया में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।





