
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों और राहगीरों को कथित रूप से परेशान करने की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि स्टेशन परिसर के बाहर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्टेशन परिसर और आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति यात्रियों को परेशान करता है या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।





