
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
लखनऊ के ताज होटल में आयोजित बैठक में नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नेताओं से स्पष्ट कहा कि कोई भी ऐसा बयान न दिया जाए, जिससे संगठन या राज्य सरकार की छवि प्रभावित हो।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन्हीं विकास कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
भाजपा नेतृत्व के इस स्पष्ट संदेश को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिला है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जता रही है।




