
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में बढ़े यातायात दबाव के बीच ट्रैफिक पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए परीक्षार्थियों की मदद की। भारी भीड़ और जाम की स्थिति में पुलिसकर्मियों ने स्वयं मोर्चा संभालकर यातायात को सुचारु कराया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह, चौकी प्रभारी पांडेयपुर दिनेश सिंह और उनकी टीम ने जाम खुलवाने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को टेंपो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में सुरक्षित बैठाकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कराया।
पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयास से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस के इस सहयोगात्मक और संवेदनशील रवैये की सराहना की।
About The Author
Views:0





