
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। अपना दल के संस्थापक एवं कमेरा समाज के महानायक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जनपद अयोध्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्ष लगाए तथा संगठन के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधि मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामशिला पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और राजनीतिक सत्ता में भागीदारी के बिना शोषित, वंचित, बहुजन और कमेरा समाज को उनका अधिकार नहीं मिल सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2 जुलाई से 6 जुलाई तक चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। साथ ही “वन बूथ, दस यूथ” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉ. भागीरथी पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने की।
इस अवसर पर स्वामीनाथ पटेल, जगन्नाथ पटेल, दयाराम पटेल, चन्द्रकेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, आशीष पटेल, रोहित पटेल, राजितराम पटेल, अरुण पटेल, शिवबहादुर पटेल, प्रेमचंद, राजपाल पटेल, विक्रम पटेल, विनीत, सुनील, बृजकिशोर, शशांक वर्मा, शीतला प्रसाद वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




