
- रिपोर्ट- पंकज झा
वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को औड़िहार-दुल्लहपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए दुल्लहपुर एवं जखनियां रेलवे स्टेशनों, दो समपार फाटकों तथा मेजर ब्रिज संख्या-116 का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने दुल्लहपुर स्टेशन पर दिव्यांग रैंप युक्त अतिरिक्त प्रवेश द्वार, वाटर बूथों पर निर्बाध जलापूर्ति, प्रतीक्षालय में पंखे, जन आहार स्टॉल पर अग्निशमन यंत्र, टिकट काउंटर पर रेल वन ऐप का डिस्प्ले तथा स्टेशन परिसर की बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं जखनियां स्टेशन पर खराब नलों को बदलने, नए फर्नीचर व पंखे लगाने, पुराने नेम बोर्ड हटाने, फूड स्टॉलों की व्यवस्थाएं सुधारने तथा स्टेशन भवन और प्लेटफॉर्म के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।इसके अलावा समपार फाटक संख्या 33A/3E, 29C एवं मेजर ब्रिज संख्या-116 का निरीक्षण कर मानसून के दौरान संरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।





