
- रिपोर्ट- पंकज झा
वाराणसी जंक्शन (उत्तर रेलवे) पर स्टेशन निदेशक द्वारा कुलियों को प्रतिवर्ष मिलने वाली नई कमीजों का वितरण शुरू कराया गया। रेलवे के नियमानुसार प्रत्येक कुली को हर वर्ष तीन कमीजें उपलब्ध कराई जाती हैं।वर्तमान में वाराणसी जंक्शन पर 180 कुली कार्यरत हैं। इसी क्रम में सभी कुलियों के लिए कुल 540 कमीजों का वितरण किया जा रहा है।इस अवसर पर कुलियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन निदेशक से मुलाकात कर नई कमीजों के वितरण के साथ ही कुलियों की सुविधा के लिए नए वाटर कूलर की स्थापना पर रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कुलियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनकी कार्य सुविधाओं के लिए उपयोगी बताया।




