
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारत सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में ‘प्रगति पथ के 12 वर्ष’ थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस अवसर पर मोहनलालगंज विधायक जया देवी कौशल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एम एल सी मुकेश शर्मा लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल और लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया और सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।

स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं भी रहीं आकर्षण का केंद्र
इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं की प्रगति को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।

आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी प्रदर्शनी
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यह प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।




