
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने 3 जून 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, पेयजल व्यवस्था, पैदल उपरिगामी पुल तथा दोनों प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों का भी स्थलीय अवलोकन किया और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास हेतु स्थान चिन्हित करने, योजनाओं के निर्धारण एवं क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके पश्चात उन्होंने संरक्षा के दृष्टिगत समपार संख्या 41, 43C, 46C एवं 50 का निरीक्षण किया।
साथ ही बुधिया माई ढाला के निकट रेलवे ट्रैक से होकर गुजरने वाले नाले का भी जायजा लिया। उन्होंने मानसून से पूर्व नालों की समुचित सफाई, जल प्रवाह क्षमता सुधारने तथा जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।





