
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। इसका संचालन 28 मई 2026 से शुरू होगा, जबकि वर्तमान स्पेशल ट्रेन संख्या 04217/04218 को उसी दिन से निरस्त माना जाएगा।
गाड़ी संख्या 14225 वाराणसी से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14226 लखनऊ से शाम 4:20 बजे चलकर रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
नई नियमित सेवा शुरू होने के कारण गंगा सतलुज एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है। साथ ही लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वाराणसी पहुंचने का समय अब रात 10:40 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 और रेल वन ऐप से ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।





