
- ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण में उच्च जोखिम वाले गांव में टीवी स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । आपको बता दूं कि राजधानी लखनऊ के अल्लू नगर ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में भारत सरकार के उप महानिदेशक टी बी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करने के लिए दिल्ली से आई डॉक्टर शोभनी राजन व स्टेट टीवी ऑफिसर ऋषि सक्सेना, जिला क्षय रोग अधिकारी अरुण कुमार सिंघल , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट के अधीक्षक चंदन कुमार यादव, पूरब गांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार पांडे पी पी एम को ऑर्डिनेटर सौमित्र मिश्रा एवं रामजी वर्मा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक उदय शंकर मिश्र एवं अभय चंद्र मित्रा वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ पीयूष कुमार सिंह एवं लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर कुमारी पूजा सिंह अंजली चौधरी डॉली प्रजापति तथा दानिश अली के अलावा भारी संख्या में ग्रामवासी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम वासियों ने शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई यह स्वास्थ्य शिविर मुख्य रूप से संभावित क्षय रोगी को खोजने के लिए आयोजित किया गया था इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 ग्राम वासियों की टीवी स्क्रीनिंग सफलता पूर्वक की गई।




