
- रिपोर्ट: पंकज झा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आतंकवाद विरोधी दिवस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरोध की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव जीवन मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





