
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चौक पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुकदमों में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 31 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे और विभिन्न इलाकों में वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
चौक थाना पुलिस लगातार इन घटनाओं की निगरानी कर रही थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी से संबंधित कुल 31,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उनसे जुड़े अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
चौक पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।




