
- रिपोर्ट: सत्या राय
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद भावुक अंदाज में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है बहुत दुख है, वह नौजवान था बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति अपने हेल्थ के प्रति व जीवन में आगे बढ़ना चाहता था।
उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है जो परिवार के लोग कहेंगे उस हिसाब से हम लोग मानेंगे, आज की तारीख तो मैं नहीं बदल सकता हूं, कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी लगभग 2 महीने पहले उस समय भी मैं यही कहा था अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ।
प्रतीक यादव के निधन की खबर से यादव परिवार, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। लगातार लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।




