
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई Prateek Yadav का निधन हो गया। उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के बेटे थे। हालांकि उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय रहे।
लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और फिटनेस के क्षेत्र में उनकी खास पहचान थी। इसके अलावा वह ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की सेवा और देखभाल का कार्य भी करते थे।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार के करीबी, समर्थक और सपा कार्यकर्ता लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।




