
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु उत्तर रेलवे एवं नगर निगम वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर एक सफल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 6 आवारा पशुओं को पकड़ा गया तथा उन्हें नगर निगम की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा यह अभियान यात्री सुरक्षा, रेल परिचालन की संरक्षा एवं रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। कई बार आवारा पशुओं के रेलवे ट्रैक पर आने से रेल परिचालन प्रभावित होता है तथा कॉलोनी क्षेत्र में इनके घूमने से छोटे बच्चों, महिलाओं एवं अन्य लोगों के घायल होने की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए आवश्यकता अनुसार नगर निगम के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

अभियान में रेलवे की ओर से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, अमित कुमार एवं चंद्रभूषण गिरी तथा रेलवे सुरक्षा बल की ओर से एसआई विकास कुमार उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम की ओर से फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी, ड्राइवर अशोक एवं पशु पकड़ने वाली टीम ने सहभागिता की।उत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा, सुविधा एवं सुरक्षित रेल परिचालन को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





