
- शिक्षा मित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़कर ₹18,000 हुआ, बढ़ा हुआ मानदेय खाते में आया, शिक्षामित्रों ने CM योगी का आभार जताया
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। जनपद अयोध्या में शिक्षामित्रों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय के भुगतान/वितरण को लेकर मंगलवार 05 मई को सर्किट हाउस सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं शिक्षामित्र नेता संदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया तथा बढ़े हुए मानदेय के भुगतान का शुभारंभ भी किया गया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके सम्मान व अधिकारों को लेकर लगातार कार्य कर रही है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव, वेदप्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुये। वहीं महापौर गिरीशपति त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।कार्यक्रम सुबह 11 बजे सर्किट हाउस सभागार, अयोध्या में आयोजित हुवा। समारोह को लेकर शिक्षामित्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।





