
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन तथा कुछ स्टेशनों पर ठहराव रद्द किए गए हैं।
रेल प्रशासन के अनुसार सूरत से चलने वाली 09065 सूरत–छपरा विशेष गाड़ी (04, 11, 18 एवं 25 मई 2026) अब परिवर्तित मार्ग मानिकपुर–प्रयागराज जं.–बनारस–वाराणसी जं.–वाराणसी सिटी–औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, जौनपुर और केराकत स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार छपरा से चलने वाली 09066 छपरा–सूरत विशेष गाड़ी (13, 20 एवं 27 मई 2026) का मार्ग भी बदलकर औंड़िहार–वाराणसी सिटी–वाराणसी। जं.–बनारस–प्रयागराज जं.–मानिकपुर कर दिया गया है, जिससे केराकत, जौनपुर और प्रयागराज छिवकी पर इसका ठहराव नहीं रहेगा।
बरौनी से 13 से 27 मई 2026 तक चलने वाली 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस तथा गोंदिया से 12 से 26 मई 2026 तक चलने वाली 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को अब प्रयागराज जं. और वाराणसी सिटी होकर चलाया जाएगा, जिसके चलते केराकत, जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ जैसे कई स्टेशनों पर इनका ठहराव नहीं होगा।
इसके अलावा छपरा से 09, 16 एवं 23 मई 2026 को चलने वाली 15115 छपरा–दिल्ली एक्सप्रेस और दिल्ली से 03, 10, 17 एवं 24 मई 2026 को चलने वाली 15116 दिल्ली–छपरा एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। अब ये ट्रेनें फेफना–मऊ–शाहगंज मार्ग से संचालित होंगी, जिससे यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, केराकत और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारणी एवं मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।




