
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर वाया कप्तानगंज विशेष गाड़ी 22 व 29 अप्रैल (गोमती नगर से) तथा 23 व 30 अप्रैल (कोलकाता से) कुल 2-2 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह ट्रेन गोमती नगर से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल, बर्द्धमान आदि स्टेशनों से होकर अगले दिन 13:10 बजे कोलकाता पहुँचेगी।
वापसी में कोलकाता से 15:20 बजे चलकर वही प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 18:30 बजे गोमती नगर पहुँचेगी।
इस विशेष गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।




