
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जनपद चंदौलीउच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद चंदौली पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में पंजीकृत 04 मुकदमों से संबंधित कुल 953.994 किलोग्राम अवैध गांजा का विनष्टीकरण किया। यह पूरी कार्रवाई विधिक प्रक्रिया एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न की गई। बरामद अवैध गांजे को थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत चौकी औद्योगिक नगर स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। इस विनष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं विधिक कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।




