
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान में सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने उड़ीसा से बनारस लाई जा रही अवैध गांजे की खेप को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।
डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि यह अभियान नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। थाना सिगरा पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।




