
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गाजीपुर जनपद के थानों के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर द्वारा थाना नंदगंज में ग्राम चौकीदारों को परिधान में एकरूपता लाने और उन्हें बेहतर पहचान दिलाने हेतु सफारी सूट वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सूचना तंत्र को मजबूत करना और चौकीदारों में गौरव एवं अनुशासन की भावना जगाना है। नये परिधान से चौकीदार समाज में विशिष्ट पहचान पाएंगे और पुलिस व जनता के बीच सेतु का कार्य और प्रभावी रूप से कर सकेंगे।
सफारी सूट वितरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों की समस्याएं सुनी और उन्हें सतर्क रहने, त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा, थानाध्यक्ष नंदगंज और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




