
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: सोनभद्र जनपद सोनभद्र में पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने के लिए आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत कीं।
शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान
कार्यक्रम में राजस्व प्रकरणों से लेकर अन्य पुलिस संबंधी मामलों तक की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को स्वयं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
गुणवत्ता और समयबद्ध जांच पर जोर
अधीक्षक ने कहा कि सभी शिकायतों की तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए। साथ ही पीड़ितों को किए गए कार्यवाही की जानकारी समय पर दी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।





