
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर आम जनता से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए।
पुलिस की इस सक्रियता से जहां आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप मच गया।




