
– देश के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं, यात्रियों को बड़ी राहत
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों का व्यापक संचालन शुरू किया है। कुल 94 होली विशेष ट्रेनें 510 फेरों में चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेल प्रशासन के अनुसार प्रमुख महानगरों और महत्वपूर्ण शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इनमें अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, धनबाद, नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जोधपुर सहित अनेक गंतव्य शामिल हैं। यात्रियों की वापसी सुविधा के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे पर्व के बाद यात्रा सुगम हो सके। गोरखपुर, बनारस, छपरा, मऊ, गाजीपुर, काठगोदाम सहित कई स्टेशनों से विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय विशेष ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी अवश्य जांच लें। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।




