
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) ने बीएनकेबी पीजी कॉलेज, अकबरपुर (जनपद अंबेडकर नगर) में एल.एल.बी. परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, अम्बेडकरनगर द्वारा अनधिकृत प्रवेश, दुर्व्यवहार एवं की गयी कार्यवाही के संबंध में एक ज्ञापन जारी किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उपजिलाधिकारी सदर, अम्बेडकरनगर ने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के महाविद्यालय परिसर में प्रवेश किया और अनधिकृत रूप से परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुचिता पाण्डेय के साथ दुर्व्यवहार किया और उनका अपमान किया। यह कार्यवाही एक विश्वविद्यालय के रूप में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता में सीधा हस्तक्षेप है और संस्थानी के संघीय ढांचे को क्षतिग्रस्त करने जैसा है।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की गई हैं
अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन बीएनकेबी पीजी कॉलेज की प्रो शुचिता पाण्डेय एवं अन्य शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज उपर्युक्त एफआईआर को तत्काल रदद करे। उपजिलाधिकारी सदर अम्बेडकरनगर सुश्री तशा सिंह को उनके इस अनधिकृत एवं अवैधानिक कृत्य हेतु नोटिस जारी किया जाए तथा उनकी सेवापुस्तिका में प्रतिकृत प्रविष्टि की जाए। जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर द्वारा इस सपूर्ण घटनाक्रम में जिला प्रशासन की भूमिका के लिए लिखित रूप से खेद प्रकट किया जाए।
जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर व अन्य जनपदों के प्रशासनों को निर्देशित किया जाय कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसर में उनका प्रवेश न हो। अध्यक्ष डॉक्टर जनमेजय तिवारी ,प्रोफेसर डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह, डॉक्टर अमित कुमार झा, डॉक्टर घनश्याम यादव, डॉक्टर आशुतोष पांडे, डॉक्टर सैयद जुल्फेंकार हैदर, डॉक्टर अखिलेश्वर चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, डॉ धनंजय कुमार मौर्य, प्रोफेसर आशा गुप्ता, डॉक्टर अखिलेश पटेल, डॉक्टर पूनम शुक्ला, डॉक्टर उदल कुमार डॉक्टर वेद प्रकाश बेदी ,डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी के साथ हजारों शिक्षक उपस्थित रहे।





