
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या : कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में तारून से चलकर दशरथपुर तक पदयात्रा की गई।
कार्यक्रम के अतिथि फैजाबाद फ्रंटल संगठनों के प्रभारी वीरेंद्र पांडे बबलू रहे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया पदयात्रा में पड़ने वाले ग्राम सभा मितनपुर, गुंधौर, वासुदेवपुर,आदि जगहो पर सभा कर भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप को नष्ट करने की साजिश को जनमानस के सामने बिस्तार से रखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अयोध्या जनपद के प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र पांडे बबलू ने भाजपा सरकार को देश के लिए नासूर बताया और कहा जिस प्रकार से देश में गरीबों के हक को छीना जा रहा है और तमाम नीतियां गरीबों के विरुद्ध बनाई जा रही है कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा भाजपा सरकार गरीबों एवं मजलूमों के लिए घातक है ,उन्होंने कहा यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इनकी जितनी भी योजनाएं बनती है वह गरीबों को उजाड़ने और पूंजी पतियों को संवारने वाली होती है मनरेगा योजना को बदलकर भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में निरंतर इसके लिए सदन से सड़क तक लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रही है, श्री सिंह ने जनमानस का आवाहन किया की आप लोग अपने अधिकारों के लिए सजग होकर कांग्रेस का साथ दें।
कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा मनरेगा कानून को बदलकर भाजपा सरकार ने देश के गरीबों के साथ विश्वासघात किया है इस फैसले के खात्मे तक कांग्रेस पार्टी लड़ाई कोअंजाम देगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा देश के गरीबों के साथ यह घिनौनाकृत भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी उन्होंने आम जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। पदयात्रा का नेतृत्व राजकुमार सिंह,अशोक सिंह मनऊंपुर, विश्व प्रकाश मिश्रा, सुरेश राणा ,डॉक्टर रविकांत श्रीवास्तव ,आशुतोष सिंह , ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में ब्लॉक अध्यक्ष गण रामकिशोर वर्मा, दिलीप कुमार गौड़, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार, प्रशांत पांडे ,अनिल सिंह, रमाशंकर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अशोक सिंह, राम अवध पासी,अनिल तिवारी, रामकुमार पांडे , , पंकज श्रीवास्तव, उमाकांत गुप्ता, राम अवध पासी, अनिल सिंह, महेश वर्मा, शिवपूजन पांडे, ओम प्रकाश सिंह, डॉक्टर विनोद गुप्ता, बसंत मिश्रा, अशोक कनौजिया, महेश वर्मा, आबिद अली, मोहम्मद अब्बास, मनोज जायसवाल ,सलामत अली, रेखा प्रजापति ,गीता कनौजिया, भीम शुक्ला, सुरेंद्र सिंह सैनिक,श्रीमती सरोज, राज प्रताप, दिनेश शुक्ला, विमल सिंह, अमरीश पांडे, दीपकृष्ण वर्मा, धीरेंद्र उपाध्याय ,शैलेंद्र सिंहआदि थे।





