
- रिपोर्ट: स्निग्धा श्रीवास्तव
फर्रुखाबाद। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
महिला थाना पुलिस ने 1098, 181, 112, 1090 और 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में बिना झिझक तुरंत सहायता लें और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना बताया गया।





