
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान धोखाधडी, जालसाजी की रोकथाम के क्रम में श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के निकट पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियो तथा चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.02.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स. 73/25 धारा 319(2).318(4).338. 336(3).340(2).61(2) बीएनएस 3(2)V SCST ACT सम्बधित अभियुक्त 1.अजय कुमार 2.हरिशंकर वर्मा को चूडामणि चौराहे से समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायलय भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त-
आरोपी हरिशंकर वर्मा अपने पिता के दवा इलाज हेतु फैजाबाद आता जाता रहता था । इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके पूर्व परिचित अशोक कुमार शुक्ला जो जैतापुर चनहा के रहने वाले हैं, मिले । उनके द्वारा हरिशंकर वर्मा को कनक अस्पताल के सामने खाली प्लाट दिखाते हुए कहा गया कि यह खाली जमीन लावारिस है ।
इसके बारे में तुम खोजबीन कर लो और चाहो तो जमीन को अपने नाम से एग्रीमेण्ट कराकर बेंच दो, जिस पर हरिशंकर वर्मा द्वारा उक्त जमीन को आन लाइन सर्च किया गया तो उक्त जमीन मनीराम निवासी अकबरपुर के नाम से होना पाया गया । हरिशंकर द्वारा अकबरपुर में मनीराम की तलाश की गयी मनीराम नाम के व्यक्ति का अम्बेडकर नगर में पता न चल पाने के कारण हरिशंकर वर्मा द्वारा अपने भांजे से एक आदमी (लेबर) काम हेतु उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया, जिस पर हरिशंकर वर्मा के भांजे लल्ला उर्फ राजेश वर्मा द्वारा अजय कुमार निवासी जनपद बस्ती से मुलाकात करायी गयी ।
हरिशंकर वर्मा अजय कुमार आपस में मिलकर हरिशंकर वर्मा द्वारा अजय कुमार के आधार में छेड़छाड़ करते हुए अजय कुमार के नाम व निवास स्थान पर मनीराम निवासी अकबरपुर दर्ज कराते हुए अपने मित्र शीतला प्रसाद के माध्यम से जगदम्बा प्रसाद को जमीन दिखाकर जगदम्बा प्रसाद से डेढ़ लाख रूपया लेकर अजय कुमार को मनीराम बताते हुए गाटा संख्या 63 रकबा 130 वर्ग मीटर आवासीय जमीन ग्राम भीखापुर की तय शुदा रकम सात लाख, रकम बयाना पेशगी तीन लाख रूपये में अपने तथा जगदम्बा प्रसाद के नाम से एग्रीमेण्ट करा दिया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम पता –
1. अजय कुमार पुत्र राम बुझारत निवासी मरहरी मिश्र थाना हर्रैया जिला बस्ती उम्र-28 वर्ष
2. हरिशंकर वर्मा पुत्र भरतराम निवासी जैपालपुर थाना हर्रैया जिला बस्ती उम्र 30 वर्ष
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.स. 73/25 धारा 319(2).318(4).338.336(3).340(2).61(2) बीएनएस 3(2)V SC ST ACT
गिरफ्तारी टीम का नाम –
1. उ0नि0राहुल कुमार बाजपेयी
2. उ0नि0मिथिलेश कुमार सिंह
3. हे0का0अजय कुमार
4. का0यशवीर सिंह





