
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अयोध्या में सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की एक शानदार मिसाल देखने को मिली, जहाँ श्री रघुवीर ट्रेडर्स की ओर से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।इस आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
आइए आपको दिखाते हैं हमारी ये खास रिपोर्ट—
मकर संक्रांति…
यानी दान, पुण्य और सेवा का पर्व।
इसी भावना को आत्मसात करते हुए अयोध्या हल्कारा के पूर्व स्थिति श्री रघुवीर ट्रेडर्स परिसर में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
इस सेवा आयोजन में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और सभी ने प्रसन्नता के साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष भोलेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि—
“इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।”
यह पूरा कार्यक्रम नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला द्वारा उनके संस्थान पर आयोजित किया गया, जहाँ व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
खिचड़ी भोज के आयोजन के माध्यम से मकर संक्रांति के पर्व पर समाज को यह संदेश दिया गया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आयोजकों का आभार जताया।
भोलेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष):
“मकर संक्रांति के पावन अवसर पर इस तरह का सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देता है। श्री रघुवीर ट्रेडर्स और वीरेंद्र शुक्ला जी को इस सराहनीय आयोजन के लिए धन्यवाद।”


