
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी शहर के सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डा परिसर में स्थित परेड कोठी के पास चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की इस अभियान की कमान ट्रैफिक एसीपी संजय कुमार ने संभाली शिकायतों और स्वयं की निगरानी के आधार पर किए गए इस अचानक छापे में पुलिस ने बिना किसी अनुमति के यात्री वाहन चला रहीं कई गाड़ियों को पकड़ा। उल्लंघन करने वाले वाहनों को नियमों के तहत जब्त सीज कर लिया गया है।



