
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका पुलिस ने बीती देर रात में मुखबिर की सूचना पर नारियां तिराहे पर एक दुकान में छापेमारी करके 51 किलो प्रतिबंधित चाइना मंझा और 90 अन्टी बरामद किया। पुलिस ने सोनू पटेल निवासी नरिया और विकास तिवारी निवासी श्री राम नगर कॉलोनी मंडूवाडीह के रहने वाले को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया संकट मोचन चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह सूचना पर उप निरीक्षक अनुज सिंह सहित फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। रात में दुकान खोलने का कारण पूछने पर दुकान संचालक सोनू पटेल कोई जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर दुकान में तलाशी लेने पर बोरियों में भरकर चाइनीस मांझा रखा मिला। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज दी।





