- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी में कर्मचारी परिषद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा संयुक्त सचिव तथा विभिन्न समितियों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार संयुक्त सचिव पद हेतु नामांकन प्रक्रिया दिनांक 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
संयुक्त सचिव पद हेतु मतदान 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में कराया जाएगा।इसी क्रम में विभिन्न समितियों के चुनाव हेतु नामांकन 23 जनवरी 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे तक किए जाएंगे। इन समितियों हेतु मतदान 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में संपन्न होगा।
चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान गुप्त मतदान द्वारा कराया जाएगा तथा समस्त निर्वाचित कर्मचारी परिषद सदस्य निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन संबंधी संपूर्ण कार्यवाही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।





