
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। शहर में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर सिगरा क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थिति का जायजा लिया।थाना प्रभारी ने क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों एवं ठेकों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।




