
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में अयोध्या जनपद के विघाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के साथ समय बिताया गया, उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की गई और उनके स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन सेवा, सुशासन और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रहा है।

वक्ताओं ने बताया कि अटल जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए संगठन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अयोध्या जिला अध्यक्ष भोलेन्द सिंह, सहित जिला महासचिव श्री राकेश द्विवेदी, कामता प्रसाद उपाध्यक्ष, श्री योगेश सिंह उपाध्यक्ष,सचिव युवा प्रकोष्ठ संजय तिवारी, संगठन साचिव श्री राम दरश वर्मा, तहसील अध्यक्ष अयोध्या वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, कल्याण सचिव आशीष विश्वकर्मा जिला संगठन सचिव श्री आजाद सिंह, जिला पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिव राम साहू, कल्याण सचिव विनीत कुमार मिश्र, संगठन सचिव राहुल श्रीवास्तव, आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री अटल-बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर नेशनल एन्टी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इण्डिया द्वारा वृद्धा आश्रम मणिपर्वत अयोध्या में सेवाभाव कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।







