
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास एक बेकाबू जेसीबी ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी पिता इशरत, उनका 10 वर्षीय पुत्र रियासत अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, फिर पुत्र रियासत को जेसीबी ने कुचल दिया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साए लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर सूचना मिलने पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे, और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत करवाया और सरकार से मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है*।


