
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी में है। लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह नया भवन हाईटेक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा।
सूत्रों के अनुसार, नया मुख्यालय डिजिटल सेवाओं, हाईटेक सुरक्षा सिस्टम और अत्याधुनिक डिजिटल वॉर रूम से लैस होगा। इसे 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना की प्रगति को तेज करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है। नया ऑफिस न सिर्फ पार्टी संचालन को अधिक सक्षम बनाएगा, बल्कि चुनावी प्रबंधन और डिजिटल कैंपेनिंग को भी मजबूत करेगा।
बीजेपी का यह नया प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एक भव्य और तकनीक-समृद्ध भवन के रूप में विकसित किया जाएगा।
About The Author
Views:0





