
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर में वरिष्ठ नेता आज़म खां के आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। अखिलेश यादव और आज़म खां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आए, जिससे दोनों नेताओं के बीच गहरे सौहार्द का संदेश गया।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव को रिसीव करने के लिए आज़म खां स्वयं मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर आज़म खां के आवास पर गए। इस दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी भरा माहौल देखा गया।
वहीं, अखिलेश यादव ने इस दौरे में मौलाना मोहिबुल्ला नदवी को अपने साथ रामपुर नहीं लाया। उन्होंने नदवी को बरेली में ही छोड़ दिया था। इस मुलाकात को समाजवादी पार्टी के आगामी रणनीतियों और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है।



