
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: गोमती नगर थाना क्षेत्र के विराम खंड में चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों, मजहर और फैसल, को डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम, सर्विलांस टीम और गोमती नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 49,000 रुपये नकद और 10 ग्राम सोने के टुकड़े बरामद किए। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, उपनिरीक्षक मारूफ आलम, महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, कांस्टेबल आकाश यादव, कांस्टेबल अजय यादव, टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पांडे, थर्ड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल शिवानंद खरवार और अन्य टीम सदस्यों की अहम भूमिका रही।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी साझा की और गिरफ्तार करने वाली टीम को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। इस दौरान एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत और एसीपी गोमती नगर बृज नारायण सिंह भी मौजूद रहे।







