
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, समहा कला पुरा में मिशन शक्ति (फेज-5) कार्यक्रम के अंतर्गत एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 8 की छात्रा साक्षी को प्रतीकात्मक रूप से “एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)” बनाया गया। साक्षी ने इस अवसर पर कार्यालय की व्यवस्थागत गतिविधियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा।

इस अवसर पर जिला नोडल बालिका शिक्षा एवं मास्टर ट्रेनर्स डॉ अनामिका मिश्रा, वन्दना तिवारी, अपर्णा द्विवेदी, रेनू सिंह, गीता गुप्ता एवम शिप्रा श्रीवास्तव ने BSA लालचन्द को इस पहल के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती हैं।



