
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट में “GST बचत उत्सव अभियान” के तहत “बाजार भ्रमण एवं व्यापारी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारी भाइयों को GST के नवीन प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अभिषेक खरे जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी गईं और व्यापारियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।



