
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मथुरा में एक सनसनीखेज मामले में सुनील नामक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। यह मामला जमीन के बैनामे और लोन से जुड़ा बताया जा रहा है। सुनील ने धमकी भरे अंदाज में कहा, “मेरा मूड खराब हुआ तो मैं खुद मर जाऊंगा और तुमको भी मार दूंगा।” उसका यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जब पुलिस सुनील को गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह पिस्टल लेकर छत पर चढ़ गया। उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।







