
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: गुडंबा थाना क्षेत्र में जेनेसिस क्लब के पीछे समिति और सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर लोगों की दीवारों के किनारे की मिट्टी हटवा दी। इसका मकसद बारिश का पानी इकट्ठा कर दीवारों को कमजोर करना और उन्हें ढहाना बताया जा रहा है।
स्थानीय कॉलोनी और आसपास के निवासियों का कहना है कि यह भूमाफिया पहले भी कई बार जमीन पर कब्जे की कोशिश कर चुका है। पिछली बार लोगों के विरोध के कारण उसे भागना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को उसने फिर से जेसीबी भेजकर खुदाई शुरू कराई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
नागरिकों ने गुडंबा पुलिस पर भूमाफिया के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। यह मामला वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है।




