
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: खबर अयोध्या से जहां 7 सितंबर को लगभग 1:30 बजे दिन में बुजुर्ग महंगू चौरसिया का शव खेत में बरामद हुआ था बताया जाता है, कि बुजुर्ग महगू चौरसिया की हत्या गड़ासे से गला रेत कर की गई थी उस दिन के बाद से मृतक महगू चौरसिया का परिवार सदमे में है। परिवार को ढांढस बंधाने कांग्रेस के जिला सचिव पंकज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक मंहगू चौरसिया के निवास पर पहुंचा था।
मांगू चौरसिया के पुत्र संत राम ने बताया कि हम लोगों की किसी से रंजिश नहीं है फिर भी किसी ने इस तरह से उनकी हत्या की है जिससे हमारा पूरा परिवार सदमे में है मृतक मंहगू चौरसिया के बड़े पुत्र संत कुमार चौरसिया ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है की अपराधियों को जल्द से जल्द पड़कर दंडित किया जाए प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला सचिव पंकज सिंह ने कहा है कि आज हम लोग मृतक मांहगू चौरसिया के निवास पर उनका दुख बांटने आए हैं और हम सरकार से मांग करते हैं के दोषी लोगों को पड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
पंकज सिंह ने कहा कि हम लोग प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और जिला अध्यक्ष चेत नारायण के निर्देश पर हम लोग यहाँ आए है ताकि हकीकत जानी जा सके पंकज सिंह ने कहा कि अगर एक हफ्ते में आरोपी नहीं पकड़ा गया तो हम लोग इसके लिए बड़ा आंदोलन कर सकते हैं फिलहाल पुलिस पूरी तत्परता से इस हत्याकांड के जांच में जुटी है यह पूरा मामला थाना केंट कोतवाली मुमताज नगर के क्षेत्र का है




