
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, जब कानपुर की नन्ही मायरा अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची। मासूम मायरा ने भोलेपन से मुख्यमंत्री से कहा, “योगी जी, मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूँ।”
बच्ची की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए और तुरंत अधिकारियों को उसके स्कूल एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील gesture ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल छू लिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता दर्शन आम लोगों की उम्मीदों का मंच है।




