
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अब इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के छतरपुर स्थित फार्म हाउस में रहेंगे। सोमवार शाम करीब 6 बजे उन्होंने अचानक उपराष्ट्रपति आवास खाली कर दिया, जो कि उनके इस्तीफे के 42 दिन बाद हुआ।
इस घटनाक्रम की पुष्टि खुद अभय चौटाला ने की। उन्होंने बताया कि धनखड़ से पुराने पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों के चलते उन्होंने स्वेच्छा से उन्हें अपने फार्म हाउस में ठहरने का प्रस्ताव दिया, जिसे धनखड़ ने स्वीकार कर लिया।
धनखड़ के इस कदम को राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय माना जा रहा है।





